छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:सरपंच की बेटी की हुई थी हत्या, विशेषज्ञ डॉक्टरों की जांच में हुआ खुलासा, प्रेमी ने इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम..

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सरपंच की बेटी की लाश मिली थी। युवती की लाश पेड़ से लटकी मिली थी। पुलिस ने युवती की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आत्महत्या बताई गई थी, लेकिन जब विशेषज्ञ डॉक्टरों की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।

युवती ने आत्महत्या नहीं की थी उसकी हत्या की गई थी। युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके प्रेमी ने ही की थी।

पेड़ से लटकी मिली थी युवती की लाश

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला बगीचा थाने के बूटूंगा का है। यहां सरपंच की बेटी की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली थी। शुरुआत में सभी को लगा कि, युवती ने आत्महत्या की है। पुलिस ने जब युवती का पोस्टमार्टम करवाया तो पहली रिपोर्ट में भी यही जानकारी की थी कि, युवती ने आत्महत्या की है। वहीं युवती के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों ने फिर से जांच की और उसमे पाया गया की युवती की हत्या की गई है।

प्रेमी ने की थी युवती की हत्या

इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला की युवती का एक प्रेमी भी था। पुलिस ने जब प्रेमी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने युवती की हत्या करने की बात कबूली। आरोपी युवक ने बताया कि, उसने गला दबाकर युवती की हत्या की थी और फिर उसके शव को पेड़ से टांग दिया, जिससे सबको लगे की उसने आत्महत्या की है। युवक ने बताया कि, युवती के घर वालों ने उसकी शादी किसी और से करवा दी थी। इसी बात से युवक नाराज था और इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

Back to top button