छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात : युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर की मंगेतर की हत्या, जंगल में दफनाया शव, पुलिस ने कब्र खोदकर निकाली लाश…

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां होने वाले मंगेतर को युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा. इसके बाद प्रेमी जोड़े ने शव को जंगल में दफना दिया था.

यह मामला बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरा का है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया है.

जानकारी के मुताबिक, 6 मई को सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा के रहने वाले अमृत लकड़ा का विवाह पुष्पा केरकेट्टा पिता बसंतलाल घोघरा निवासी के साथ होने वाला था. विवाह से पहले 26 अप्रैल को होने वाले पति को बुलाकर युवती ने अपने प्रेमी गगन टोप्पो उर्फ बबलू, पिता मैनाराम ग्राम घोघरा निवासी के साथ मिलकर टंगिया से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद शव को जमीन में दफना दिया था.

इधर अमृत लकड़ा के परिजनों ने 28 अप्रैल को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने संदेह के आधार पर अमृत की होने वाली पत्नी पुष्पा और उसके प्रेमी गगन को हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद प्रेमी जोड़े की निशानदेही पर पुलिस ने बेन्दोकोना के जंगल से अमृत लकड़ा के शव को बरामद किया.

बताया जा रहा कि लकड़ी के यहां चाचा की शादी थी. एक महीना पहले प्रेमी जोड़े ने अमृत लकड़ा की हत्या की साजिश रची थी. वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से कल प्रेमी जोड़े ने बतौली स्थित एक दुकान से रस्सी खरीदी थी और आत्महत्या करने की योजना बनाई थी. आत्महत्या करने जा रहे प्रेमी जोड़े को सचिव ने देखा, इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया है.

Back to top button