छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:घर में घुसकर टीचर से रेप, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस…

छत्तीसगढ़ के आरंग में शिक्षिका के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है. अज्ञात बदमाश ने देर रात घर घुसकर घटना को अंजाम दिया. शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है. मामला आरंग थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, 2 फरवरी की रात शिक्षिका घर में अकेली थी. वह खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रही थी. इसी दौरान अज्ञात बदमाश अचानक घर में घुस आया और पीड़िता से मारपीट करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपी फरार हो गया. पीड़िता ने इसकी सूचना आरंग पुलिस को दी. आरंग पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है.

Back to top button