छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:पानी में थी मरी हुई छिपकली, एक ही परिवार के 4 लोगों के साथ मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के कोरबा में आज रसोई में लापरवाही के चलते एक ही परिवार के चार लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए. इनमें परिवार के पति-पत्नी और बेटी दामाद शामिल हैं. सभी को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना कोरबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बरपाली तुरिधाम नगरदा गांव की है. यहां 50 वर्षीय प्यारेलाल, उसकी पत्नी 48 वर्ष, उनकी 32 वर्षीय बेटी कलाबाई बाई और 35 वर्षीय दामाद रथराम एक साथ खाना खाए. खाना खाने के 1 घंटे बाद अचानक सभी की तबीयत बिगने लगी. चारों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया.

बताया जा रहा है कि पीने का पानी जिस टब में रखा गया था, उसमें छिपकली मरी हुई मिली. खाना खाने के दौरान इसी पानी के उपयोग करने से चारों की तबीयत बिगड़ गई.

Back to top button