छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत सचिव निलंबित…

राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत इंदामरा के सचिव जंगलूराम यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार जंगलूराम यादव द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन तथा त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में यादव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा उनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत राजनांदगांव निर्धारित किया गया है।

Back to top button