छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में तापमान में उतार-चढ़ाव, 8 फरवरी को फिर पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिया, बढ़ेगा तापमान!

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव जारी है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 6 फरवरी को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया, जहां तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

वहीं, सबसे कम तापमान बलरामपुर और रामानुंजगंज में 13.6 °C व गौरेला- पेंड्रा- मरवाही में 14.6 °C दर्ज किया गया.

आज से न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना
आपको बता दें, मौसम विभाग के अनुसार, 7 फरवरी से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभावित है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है.

8 फरवरी से तापमान में फिर होगी बढ़ोतरी
7 फरवरी तक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे कमजोर होगा, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. लेकिन 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में फिर से वृद्धि होगी. उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जाने के बाद दोबारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है.

रायपुर में मौसम साफ व तापमान स्थिर रहेगा
वहीं, राजधानी रायपुर में 7 फरवरी को मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंडक बनी रहेगी. तो वहीं प्रदेश में तापमान में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. जहां दिन के समय दंतेवाड़ा में सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई, वहीं रात के समय बलरामपुर, रामानुंजगंज और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सबसे ठंडा रहा. 7 फरवरी से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंडक महसूस होगी, लेकिन 8 फरवरी के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी की संभावना है. इस दौरान मौसम शुष्क और साफ रहेगा.

Back to top button