सारंगढ़

परसराम भारद्वाज की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, व्यक्तित्व-कृतित्व पर हुई गोष्ठी…

हसौद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद द्वारा अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्व. परसराम भारद्वाज की 78वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। विश्राम गृह हसौद में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. भारद्वाज के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद के अध्यक्ष कुशल कश्यप ने किया। इस अवसर पर स्व. परसराम भारद्वाज के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार–गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने उनके सार्वजनिक जीवन और संगठन के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके विचारों एवं कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कही।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुरेन्द्र भार्गव सहित भोजराम हरवंश, ओमप्रकाश बर्मन, प्यारे साहू, हरिलाल खटर्जी, सीताबाई जाटवर, दादूराम सोनवानी, लखन चंद्रा, रमेश कश्यप, राहुल भारद्वाज, मोहन धिरहे, सतीश महेश, कृष्णा पटेल, दशरथ कर्ष, सुमित्रा घृतलहरे, मनोज चंद्रा, जगदीश निराला, संजय कोशले, रामकिशन घृतलहरे, गोरखनाथ भार्गव, तुलाराम मनहर, बसंत कश्यप, होरीलाल सिदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button