सारंगढ़

सारंगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने का संकल्प, शिक्षक संघ ने नवपदस्थ DEO एल.एन. पटेल से की सौजन्य मुलाकात…

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की जिला इकाई ने नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. पटेल से सौजन्य मुलाकात कर उनका स्वागत किया। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर जिला शिक्षा अधिकारी को जिले की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य की व्यापक संभावनाएं हैं। शिक्षकों, विद्यार्थियों और विद्यालयों से जुड़ी व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए विभाग और शिक्षक संगठन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। संघ ने भरोसा जताया कि नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. पटेल ने भी शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से संवाद किया। संघ की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक एवं रचनात्मक सहयोग की बात कही गई। मुलाकात में जिले के विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, शिक्षकों की भूमिका तथा विद्यार्थियों के हित से जुड़े विषयों पर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की भावना सामने आई।
शिक्षक संघ ने कहा कि शिक्षा किसी भी जिले के विकास की आधारशिला है और जिले को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए शिक्षक समुदाय अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी के साथ मिलकर विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक फकीरा यादव, विकासखंड अध्यक्ष बृजेश कुमार कश्यप, तहसील अध्यक्ष भगवान प्रसाद दुबे, चुरामणी साहू, विनोद भैना, नंद कुमार पटेल, नारायण सिंह तोमर, शिव देवांगन, मूलचंद देवांगन, महेत्तर लाल देवांगन, ह्रदय साहू, गायत्री टंडन, पुष्पा साहू, सीमा पाण्डेय, नयना साहनी, रामेश्वर साहू, देविकिशन मल्होत्रा, ललिता भारती, चुनक जाटवर, रूपा साहू, विष्णु कुमार मनहर, हेमंत श्रीवास, जीतेन्द्र गिरि गोस्वामी, तुलसी प्रसाद देवांगन, त्रिलोक कुमार हरिप्रिया, सुनीता साहू, महेंद्र कुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रमा सारथी, लोकनाथ मानिकपुरी सहित शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Back to top button