सारंगढ़

आंगनबाड़ी पहुंचीं शिवकुमारी साहू, बच्चों-माताओं से किया संवाद…

सारंगढ़। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशन में भटगांव में आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों और माताओं से संवाद किया तथा पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी ली।
कार्यक्रम में जिपं सदस्य शिवकुमारी अनिल साहू, दीप्ति खांडेकर, बीडीसी अंजू रात्रे व सुनीति साहू, पार्षद सरिता बघेल, मंडलाध्यक्ष धीरज सिंह, महामंत्री श्यामलाल साहू, नपं अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, एल्डरमैन तुलसीराम आदित्य, रविंद्र सिंह बनाफर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान जिपं सदस्य शिवकुमारी साहू ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों एवं माताओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और उनकी प्रारंभिक शिक्षा की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के माध्यम से बच्चों, माताओं और परिवारों के पोषण एवं स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी माताओं ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभों की जानकारी साझा की। माताओं ने बताया कि योजनाओं के माध्यम से उन्हें पोषण, स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

Back to top button