सारंगढ़

112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती…

सारंगढ़। ग्राम कौआताल निवासी 32 वर्षीय गोलू बंजारे पिता दरस राम ने सोमवार को किसी कारणवश जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल 112 आपातकालीन सेवा को सूचना दी।
सूचना मिलते ही 112 में तैनात आरक्षक क्रमांक 241 विनोद चन्द्रा एवं वाहन चालक संतोष यादव बिना देरी किए मौके पर पहुंचे। दोनों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को प्राथमिक उपचार दिया और तत्काल जिला अस्पताल सारंगढ़ पहुंचाकर भर्ती कराया।
समय पर उपचार मिलने से युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार गोलू बंजारे की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
112 आपातकालीन सेवा की टीम की त्वरित कार्रवाई से युवक को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी, जिससे उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली। वहीं घटना के कारणों को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Back to top button