सारंगढ़

सारंगढ़:डमरूधर महादेव के दरबार में अजय ऐरन ने टेका माथा, मिला आध्यात्मिक सुकून…

सारंगढ़। सारंगढ़ के डागा कॉलोनी निवासी एवं रोशन हार्डवेयर के संचालक अजय ऐरन को परिवार सहित जिला जांजगीर-चांपा स्थित प्रसिद्ध तूर्री धाम पहुंचकर भगवान डमरूधर महादेव के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
तूर्री धाम अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा, प्राकृतिक शांति और धार्मिक महत्व के कारण श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं और दिव्य वातावरण में आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करते हैं।
दर्शन के बाद अजय ऐरन एवं उनके परिवार ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि डमरूधर महादेव की कृपा से उन्हें आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और अपार संतुष्टि का अनुभव हुआ। उन्होंने बताया कि तूर्री धाम की यात्रा उनके जीवन की अविस्मरणीय धार्मिक यात्राओं में से एक रही और यहां का शांत एवं भक्तिमय वातावरण मन को गहरी शांति प्रदान करता है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अवसर मिलने पर तूर्री धाम पहुंचकर भगवान डमरूधर महादेव के दर्शन करने और इस पवित्र स्थल की आध्यात्मिक अनुभूति का लाभ लेने की अपील की।

Back to top button