सारंगढ़

सारंगढ़:वृद्धों संग हरियाली का संकल्प, आशा निकेतन में पौधरोपण…

सारंगढ़। रविवार, 26 जुलाई को आशा निकेतन वृद्धाश्रम में सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम देखने को मिला। अग्र समाज के सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ मिलकर आम, कटहल, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से वृद्धजनों को स्वल्पाहार भी कराया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
इस अवसर पर श्री अग्रसेन भगवान के 18 पुत्रों के गोत्रों का वट वृक्ष के चित्र के माध्यम से आकर्षक प्रदर्शन भी किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक देखा और इसकी सराहना की।
कार्यक्रम में अग्र समाज के वरिष्ठ सदस्य नत्थूलाल केड़िया, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष आशीष केड़िया, उपाध्यक्ष कमल बंसल, कार्यकारिणी सदस्य संतोष अग्रवाल, अमित केजरीवाल सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। वहीं आशा निकेतन आश्रम की सभी बहनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने अपने बीच समाज के लोगों को पाकर खुशी और आत्मीयता व्यक्त की। आयोजन ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बुजुर्गों का सम्मान और उनके साथ समय बिताना भी समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

Back to top button