सारंगढ़

सारंगढ़:गांव-गांव पहुंचेगा राजस्व समाधान शिविर, 13 मई को कई पंचायतों में होगा त्वरित निराकरण…

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 मई 2026/ कलेक्टर पदमिनी भोई साहू के निर्देशन में जिलेभर में 13 मई को विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासनिक सेवाओं को गांव स्तर तक पहुंचाना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सारंगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम बुदेली, बैगीनडीह एवं कनकबीरा में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं बरमकेला तहसील के ग्राम बेंगची, धनीगांव, धुमाभांठा, रिसोरा, हट्टापाली, झिकीपाली और जोरापाली में भी राजस्व शिविर आयोजित होंगे।
इसी प्रकार सरिया तहसील के ग्राम जलगढ़, जामपाली, बोरिदा और सांकरा, बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम गोविंदवन, सरसीवा तहसील के ग्राम बलौदी, मुछमल्दा एवं सिहरजोर (धरजरा) तथा कोसीर उप तहसील के ग्राम तिलाईदादर में भी शिविर लगाए जाएंगे।
शिविरों में सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया जाएगा। प्रशासन ने ग्रामीणों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर शासन की इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

Back to top button