सारंगढ़

सारंगढ़:महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल: सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर, गैस सिलेंडर के दाम घटाने की जोरदार मांग…

बिलाईगढ़। बढ़ती महंगाई को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी पारा लगातार चढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को गार्डन चौक, बलौदा बाजार में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भारतीय जनता पार्टी सरकार में लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और जमकर नारेबाजी की।
कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महंगाई “दिन दूनी रात चौगुनी” रफ्तार से बढ़ रही है, जिससे आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जताई और इसे तुरंत कम करने की मांग की। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग रखी।
इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष सरजू प्रसाद धृतलहरे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके अलावा राज महंत पी.के. धृतलहरे, मोती वर्मा, सुनील कुर्रे, दीपक साहू, प्रवीण सेन, रामकुमार डडसेना, नंदकुमार डडसेना, रामचरण, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, हेमलाल पटेल, जवाहर पटेल, मेहतर दास, अमीरदास मानिकपुरी, बिजेंद्र पालेसवर, कलप राम, मदन केवट समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने अपनी भागीदारी निभाई।
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई, तो कांग्रेस पार्टी आगे और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस प्रदर्शन ने क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है और आने वाले दिनों में महंगाई का मुद्दा और गर्माने के संकेत मिल रहे हैं।

Back to top button