सारंगढ़

फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ |
जिले में नियमों की अनदेखी कर परिवहन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर परिवहन, खनिज तथा आवास एवं पर्यावरण विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को विशेष जांच अभियान चलाया।
अभियान के दौरान फ्लाइएश ओवरलोडिंग करते पाए गए 4 वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 26 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
इसके साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 अन्य वाहनों पर 29 हजार 400 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान दस्तावेजों की कमी, ओवरलोडिंग और अन्य परिवहन नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे परिवहन नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं और पर्यावरणीय नुकसान से बचा जा सके।
इस सख्त कार्रवाई से साफ संकेत मिल गया है कि अब जिले में लापरवाही और नियम तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Back to top button