सारंगढ़

“आरसेटी प्रशिक्षण से संवरेंगे गांव के भविष्य”…

सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रायोजित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सारंगढ़ के माध्यम से आयोजित सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन ग्राम पंचायत छिंद में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। 11 से 22 मार्च तक चले इस 12 दिवसीय प्रशिक्षण में ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को खेती की आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराया गया।

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

समापन समारोह में ग्राम पंचायत छिंद के सरपंच नरेश रात्रे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए द्वार खोलते हैं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

खेती को बनाया जाएगा लाभ का व्यवसाय

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सब्जी उत्पादन की उन्नत तकनीक, नर्सरी तैयार करने के वैज्ञानिक तरीके, फसल प्रबंधन और विपणन से जुड़ी अहम जानकारियां दी गईं। इससे ग्रामीण युवाओं को खेती को व्यवसाय के रूप में अपनाने की नई दिशा मिलेगी।

ग्रामीण विकास की सराहनीय पहल

कार्यक्रम के सफल संचालन पर उपस्थित सभी जनों ने आरसेटी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में रही सक्रिय भागीदारी

इस अवसर पर पीआरपी कुसुम वैष्णव, आरसेटी सारंगढ़ के फैकल्टी अतुल कुमार मिश्रा, कार्यालय सहायक विमला पटेल, मधु यादव, संस्थान के सहयोगी उमेश बरेठ, योगेश यादव सहित सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

Back to top button