सारंगढ़

सौम्या भोई ने विष्णुपाली गांव का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया तीरदांजी में तिरूपति में गोल्ड मेडल जीता…

सारंगढ़ ।‌ जिले के बरमकेला ब्लॉक के वनांचल ग्राम विष्णुपाली की बेटी सौम्या भोई ने तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीतकर अपने गांव अपने जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है यह उपलब्धि उन्होंने तिरुपति में साउथ जोन प्रतियोगिता में 15 विश्वविद्यालयों के तीरंदाजी गेम्स से जीता है।उनके इस शानदार जीत पर उनके माता पिता सूरत भोई ममता भोई के साथ पूरा अंचल अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। जिले के कलेक्टर संजय कॉन्नेजे और ए एस पी निमिषा पाण्डेय ने जिले का मान बढ़ाने पर उन्हें बधाई दी है और आगे के प्रतियोगिता के लिए शुभकामना दी है। लघु कृषक परिवार की सौम्या भोई अब आगे ओलंपिक में लक्ष्य भेद कर भारत देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने की सुनहरे सपने को सच करने की दृढ़ इच्छा शक्ति के लिए मेहनत कर रही है। अपनी इस सफलता का श्रेय सौम्या ने अपने माता पिता गुरुजनों और अपने दोस्तों को दिया है।

Back to top button