सारंगढ़

सारंगढ़ में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम: देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, गौरव के साथ फहराया गया तिरंगा…

​सारंगढ़। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समूचा सारंगढ़ अंचल देशभक्ति के जज्बे और उत्साह से सराबोर रहा। शहर के शासकीय कार्यालयों, निजी संस्थानों और चौक-चौराहों पर तिरंगा पूरी आन-बान और शान के साथ फहराया गया। सुबह से ही चहुंओर राष्ट्रभक्ति के गीतों की गूंज सुनाई दी और वातावरण पूरी तरह से ‘भारत माता की जय’ के नारों से गुंजायमान रहा।

प्रशासनिक कार्यालयों में गरिमामय ध्वजारोहण-

​गणतंत्र दिवस का मुख्य आकर्षण प्रशासनिक भवनों में हुआ ध्वजारोहण रहा।
​तहसील कार्यालय: सुबह 7:15 बजे एसडीएम वर्षा बंसल और तहसीलदार प्रकाश पटेल ने पारंपरिक भारतीय परिधान में सज-धजकर ध्वज को सलामी दी।

पुलिस विभाग:

थाना परिसर में सिटी कोतवाली प्रभारी कामिल हक ने गौरव के साथ ध्वज फहराया।

जनपद पंचायत:

जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह और सीईओ राधेश्याम नायक ने निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया, जिसके पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान हुआ।
​स्वास्थ्य और सुरक्षा विभाग ने दी सलामी
​जनता की सेवा में तत्पर रहने वाले विभागों में भी भारी उत्साह देखा गया।

स्वास्थ्य विभाग:

जिला अस्पताल में सीएमएचओ डॉ. एफ. आर. निराला और विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक जायसवाल ने ध्वज फहराकर सलामी दी। विशेष रूप से मनसा क्लीनिक में डॉ. जे.एन. शुक्ला ने मरीजों और कर्मचारियों के साथ मिलकर उमंगपूर्वक तिरंगा फहराया।

​वन विभाग: रेंजर सिदार की उपस्थिति में समस्त वन कर्मियों ने उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया।

​नगर पालिका और सहकारिता क्षेत्र में आयोजन
​नगर पालिका: मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्ञानपुंज और उप अभियंता उत्तम कुमार कंवर की उपस्थिति में ध्वजारोहण के बाद मिष्ठान वितरण किया गया।

सहकारिता एवं बैंक:

धान खरीदी केंद्र सहसपुर में अध्यक्ष भुवन मिश्रा व प्रबंधक अनिल गोपाल, मार्केटिंग सोसाइटी में प्रबंधक शालिक राम पटेल और भारतीय स्टेट बैंक में मैनेजर गुप्ता जी व सुनील सर द्वारा ध्वज फहराया गया।

राजनीतिक और सामाजिक सहभागिता-

​जिला कांग्रेस कार्यालय: जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने 100 से अधिक पदाधिकारियों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों को संविधान से प्राप्त अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।

नागरिक आपूर्ति निगम:

जिला प्रबंधक कश्यप जी, वर्मा जी, खैरवार और ठेकेदार दिनेश अग्रवाल ने गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई।

खेलभाठा मैदान में भव्य समारोह-

समारोह का मुख्य केंद्र खेलभाठा मैदान रहा, जहां सुबह 9:00 बजे सांसद राधेश्याम राठिया ने हजारों नागरिकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। परेड की सलामी लेने के साथ ही उन्होंने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संदेश दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन-

निजी संस्थानों और प्रमुख चौराहों पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। आकर्षक झांकियों और देशभक्ति गीतों के माध्यम से बच्चों ने राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया। वक्ताओं ने संविधान निर्माताओं और वीर शहीदों को याद करते हुए नागरिकों से देशहित में समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Back to top button