सारंगढ़

एसआईआर के संबंध में कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने ली राजनीतिक दलों की बैठक

सारंगढ़-बिलाईगढ़/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों का बैठक आयोजित किया गया। बैठक में प्रतिनिधियों को एसआईआर कार्य में मिले, ऐसे मतदाता जो मृत, पलायन, शिफ्टिंग हुए हैं उन मतदाताओं की जानकारी दिया गया। ऐसे चिन्हित मतदाताओं का, बीएलओ पुनः सर्वे करेंगे। विभिन्न राजनीतिक दल द्वारा नियुक्ति एजेंट (बीएलए) को सयुंक्त हस्ताक्षर से रिपोर्ट देने के लिए सहयोग करने कलेक्टर ने आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भारत के 12 राज्य में मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को पूरा करने के लिए अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2025 निर्धारित है।

Back to top button