सारंगढ़

लक्ष्मीनारायण बने छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा समाज के प्रदेश संगठन सचिव..समाज में संगठनात्मक मजबूती के लिए सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी.

रायपुर :वैष्णव समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार और व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पदों का पुनर्गठन किया गया। इसी क्रम में लक्ष्मीनारायण को प्रदेश संगठन सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर सहमति जताई और उनकी सक्रिय भागीदारी, सामाजिक कार्यों में निरंतर उपस्थिति तथा संगठन के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी।

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि लक्ष्मीनारायण समाज के कार्यक्रमों को गति देने, नई योजनाओं को लागू करने और समाज के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे। संगठन सचिव के रूप में उनसे यह अपेक्षा की गई है कि वे जिले और ब्लॉक स्तरीय इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे और समाज के विकासात्मक कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करेंगे।

नई जिम्मेदारी मिलने पर लक्ष्मीनारायण ने पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा,
“यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को प्रोत्साहित करने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए पूर्णतः समर्पित रहूँगा।”

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव लखन दास वैष्णव प्रदेश अध्यक्ष पूरन दास संरक्षक मंडल, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी, प्रदेश उपाध्यक्ष लखन दास वैष्णव सहित प्रतिनिधियों सहित समाज के अनेक वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने नए संगठन सचिव को शुभकामनाएँ देते हुए समाज के सामूहिक विकास के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

Back to top button