छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:आखिरकार आ ही गई छुट्टियों की नई लिस्ट, 2026 में कर्मचारियों को मिलेगा इतने दिनों का अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश…

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। वर्ष 2026 में उन्हें कुल 107 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। केंद्र सरकार की ओर से मिले पत्र के बाद अब राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।

इतने दिनों की छुट्टियां मिलने से राज्य के कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

छत्तीसगढ़ राजपत्र के मुताबिक वर्ष 2026 में कुल 107 दिनों की छुट्टियां मिलेंगीं। इस दौरान सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज सब बंद रहेंगे। 18 दिन सार्वजनिक अवकाश, 28 दिन सामान्य अवकाश और 61 दिन ऐच्छिक अवकाश निर्धारित किए गए हैं। शासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग इस सूची के अनुसार अपनी वार्षिक कार्ययोजना तैयार करें, ताकि कार्यालयों का संचालन और कार्यप्रणाली प्रभावित न हो।

सभी विभागों को भेजी गई सूचनाएं

दिलचस्प बात यह है कि वर्ष 2026 में महाशिवरात्रि और दीपावली दोनों रविवार के दिन पड़ रही हैं। ऐसे में इन तिथियों पर अवकाश रविवार के साप्ताहिक अवकाश के साथ मेल खाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यह सूची सभी विभागों में प्रसारित कर दी गई है, ताकि कर्मचारियों को समय पर छुट्टियों की जानकारी मिल सके और वे अपने व्यक्तिगत व पारिवारिक कार्यक्रमों की योजना पहले से बना सकें।

Back to top button