सारंगढ़
अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी पुलिस के गिरफ्त मे..एक मोटर साइकिल सहित 57 पव्वा देशी प्लेन मदिरा जप्त…

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अति0 पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी अविनाश मिश्रा के द्वारा अवैध शराब बिक्री व परिवान पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ के द्वारा अवैध शराब परिवहन करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई
- अप0क्रं0 498/2025 धारा-34(2)59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक-26.09.2025 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम पंचपेड़ी में संजय बाबू भगत उर्फ संजू एवं कुमार उरांव मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक- सीजी-13एई-4069 से भारी मात्रा में देशी प्लेन मदिरा बिक्री करने के लिये लेकर आ रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर दो आरोपी कों मोटर सायकल सहित पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम- (1) संजय बाबू भगत उर्फ संजू पिता डीलीराम भगत उम्र 33 वर्ष निवासी पंचपेड़ी (2) कुमार उरांव पिता कमल उरांव 38 वर्ष निवासी पंचपेड़ी होना बताया तथा मोटर सायकल के सामने रखे काला बैंक को चेक करने पर 57 पाव देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक 180 एमएल वाली जुमला- 10 लीटर 260 एमएल कीमती- 4560 रू0 एवं परिवहन में उपयोग मोटर सायकलएचएफ डिलक्स क्रमांक- सीजी-13एई-4069 कीमती- 30,000 रू0 को जप्त किया जाकर आरोपीगणो को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी कामिल हक, प्र0आर0-125 महेन्द्र सिंह मार्को, आरक्षक- पुरषोत्तम राठौर, मुकेश चंद्र, भुनेश्वर चंद्र, योगेश कुर्रे एवं समस्त स्टाफ का संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही।