छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:शराबी महिला प्राचार्य की शर्मनाक करतूत! स्कूल में टेबल पर पैर रखकर सोईं, फिर करने लगी ये गन्दा काम, आंख मूंद बच्चे लौटे घर…

जांजगीर-चांपा ज़िले के बलौदा ब्लॉक के लेवई गाँव के प्राइमरी स्कूल की महिला प्रधानपाठक हीरा पोर्ते शराब के नशे में स्कूल पहुँचती हैं। हद तो तब हो गई जब वे टेबल पर पैर रखकर सो गईं और छात्र-छात्राएँ समय से पहले ही घर चले गए। इससे स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावकों में भारी नाराज़गी है। अभिभावकों ने प्रधानपाठक पर कार्रवाई की माँग की है।

दरअसल लेवई गाँव के इस प्राइमरी स्कूल में कुल दो शिक्षक कार्यरत हैं। इस दौरान एक शिक्षक छुट्टी पर थे और दूसरी ओर महिला प्रधानपाठक हीरा पोर्ते शराब के नशे में स्कूल पहुँचीं और कक्षा में टेबल पर पैर रखकर सो गईं। महिला प्रधानपाठक शराब के नशे में स्कूल में अशोभनीय हरकते करते हुए भी नजर आए। इस कारण विद्यालय की पढ़ाई भगवान भरोसे चलती रही।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि प्रधानपाठक रोज़ाना शराब पीकर स्कूल आती हैं लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी आँखें मूँदे बैठे हैं। इस पूरे मामले से यह स्पष्ट होता है कि या तो विभागीय अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण नहीं करते या फिर जानबूझकर ऐसे शिक्षकों को संरक्षण दिया जा रहा है।

Back to top button