छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:थाना परिसर में परिवार के 5 लोगों ने की आत्महत्या की कोशिश, महिला ने दो बच्चों पर डाला पेट्रोल…

छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहां थाना परिसर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की है। पीड़ित महिला ने गांव के दबंगों पर प्रताड़ना और हुक्का-पानी बंद करने का आरोप लगाया है।

अंबागढ़ चौकी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

महिला बच्चों पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की

बता दें कि इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जहां अंबागढ़ चौकी थाना परिसर में एक महिला अपने बच्चों पर और खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि महिला का परिवार चौकी ब्लॉक के पांगरी गांव का रहने वाला है। जो कि गांव के दबंगों की शिकायत लेकर थाने पहुंंची थी। इस परिवार ने दबंगों पर प्रताड़ना और हुक्का-पानी बंद करने का आरोप लगाया है। फिलहाल अंबागढ़ चौकी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Back to top button