छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मेला ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने किया रेप, महिला को बनाया हवस का शिकार, अब सलाखों के पीछे…

जांजगीर-चांपा की शिवरीनारायण पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सीएफ कांस्टेबल इसहाक खलखो को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

पुलिस ने मामले में आरोपी सीएफ कांस्टेबल इसहाक खलखो के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी जशपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र के बांसबहार गांव का रहने वाला है और वह छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल द्वितीय वाहिनी में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ है। पुलिस के मुताबिक शिवरीनारायण में माघी पूर्णिमा पर कांस्टेबल इसहाक खलखो की ड्यूटी लगी थी तब महिला के साथ आरोपी सीएफ कांस्टेबल इसहाक खलखो ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सीएफ कांस्टेबल इसहाक खलखो को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

Back to top button