सारंगढ़

सारंगढ़ जिले के सरपंच सचिव सावधान!पीएचई ठेकेदार बनकर ठग भेज रहे फ्री लिंक..पढ़िए पूरी खबर..

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग स्वयं को पीएचई (लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग) का ठेकेदार बताकर सरपंचों से संपर्क कर रहे हैं। ये लोग फोन पर एक संदिग्ध लिंक भेजते हैं ओर कहते हैं कि इस लिंक को खोलने पर मजदूरों को रोकने (भुगतान करने) के लिए पैसे भेजे जा रहे हैं। इस तरह भोले भाले सरपंचों और ग्रामीण प्रतिनिधियों को झांसा देकर ठगी करने की कोशिश की जा रही हे।

इस संदर्भ में के.आर. सूर्यवंशी, उप अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग, सारंगढ ने सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों से अपील की है कि इस तरह के फर्जी काल और लिंक से सावधान रहें। उन्होंने बताया कि ठग लोग मैं मंजीत ठेकेदार हूं कहकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। विभाग की ओर से किसी भी प्रकार का लिंक भेजने या फोन के माध्यम से भुगतान करने की प्रक्रिया नहीं है।

अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी सरपंच या ग्रामीण के पास इस तरह का संदेश या काल आता हे तो वे तुरंत अपने थाना या साइबर सेल में इसकी सूचना दें। उन्होंने लोगों से अपील की कि सतर्क रहें,
किसी भी लिंक को न खोलें ओर न ही अपनी निजी जानकारी साझा करें। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, इसलिए सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव बताया गया है।

Back to top button