सारंगढ़

छात्र छात्राओं की यातायात सम्बंधित परेशानी को देखते हुए एनएसयुआई ने दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन…जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व मे दिया गया ज्ञापन…

पंडित लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र -छात्राएँ जो बस से आते है उनको महाविद्यालय तक पैदल जाना पड़ता है जिससे उन्हें धूप व पानी से काफी परेशानिया भी होती है।
महाविद्यालयीन छात्र – छात्राओं के आवागमन हेतु बस स्टेण्ड से महाविद्यालय की दुरी करीबन 2 km है जिसको देखते हुए NSUI छात्र संगठन की मांग है छात्र हित को देखते हुए जिला प्रशासन ई रिक्शा कि व्यवस्था करें ताकि छात्र छात्राओं को कॉलेज आने जाने मे समस्या ना हो उक्त ज्ञापन कर्यक्रम मे युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम बाजपेयी योगेश सोनवानी विकास मालाकार विशाल आनंद अंकित पटेल विधानसभा अध्यक्ष NSUI राहुल मैत्री धनेश भारद्वाज मनीष महाजन सिद्धू गोपाल शुभम देवांगन कुणाल कुर्रे आदि NSUI के कार्यकर्त्ता की उपस्थिति रही

Back to top button