छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती का शुभारंभ…

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती का शुभारंभ मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रांजल स्कूल के दिव्यांग बच्चे, अशोका पब्लिक स्कूल के छात्राओं और जशपुर जिले के आदिवासी समुदाय ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सारंगढ़ के आदिम जाति छात्रावास के बालिकाओं ने रंगोली भी बनाई।इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस के टंडन, प्रकाश कुमार सर्वे, सीईओ इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम अनिकेत साहू, वर्षा बंसल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बद्रीश सुखदेवे उपस्थित थे।

Back to top button