छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर ने लूट ली महिला आरक्षक की आबरू, इस थाने में दर्ज कराई FIR, बोलीं- हो गई गर्भवती तो कराया गर्भपात…

जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में पदस्थ एक महिला आरक्षक ने डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दिलीप उईके के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला आरक्षक का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी कराया। पीड़िता की शिकायत पर डौंडी पुलिस ने दिलीप उईके के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत मामला कायम किया है।

जानकारी के मुताबिक दिलीप उईके वर्तमान में बीजापुर जिले में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button