छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:इस दिन से नौकरी ज्वॉइन करने वाले सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन..

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अहम खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिए जाने वाले वोल्ड पेंशन स्कीम को खत्म करने का फैसला लिया है और अब सिर्फ एनपीएस यानि न्यू पेंशन स्कीम या यूपीएस यानि यूनिफाइड पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा। सरकार का ये फैसला ​1 अगस्त से लागू हो जाएगा। इस संबंध में गजट नोफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि सरकार ने ये फैसला 01-अगस्त-2025 से होने वाली भर्तियों के लिए किया है। यानि पुराने कर्मचारियों को पुराने तरीके से पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।

जारी गजट नोटिफिकेशन में लिखा गया है कि ‘राज्य शासन द्वारा 01-अगस्त-2025 से राज्य शासन की सेवा में सीधी भर्ती के विज्ञापित पदों पर चयनित शासकीय सेवकों के लिये केवल नवीन पेंशन योजना (NPS) अथवा एकीकृत पेंशन योजना (UPS) में शामिल होने का विकल्प उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

उपर्युक्त के अनुक्रम में राज्य शासन एतद् द्वारा वित्त मंत्रालय, भारत सरकार की अधिसूचना संख्या FX-1/3/2024-PR दिनाँक 24 जनवरी 2025 के माध्यम से लागू की गई एकीकृत पेंशन योजना (UPS) को 01-अगस्त-2025 से विकल्प के रूप में अंगीकृत करती है।

इस योजना के अंतर्गत नियुक्त समस्त शासकीय सेवकों के लेखा संधारण एवं पेंशन से संबंधित समस्त कार्यवाही संचालनालय, पेंशन एवं भविष्य निधि के नियंत्रण में होंगे। इस योजना के अंतर्गत लेखा संधारण, विनियमन एवं प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश पृथक से जारी किये जाएंगे।’

Back to top button