छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:मामूली विवाद में युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार, आरोपी फरार…

रायपुर। राजधानी रायपुर के मस्तूरी विहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद परवेज अशरफी (33 वर्ष) ने अमावसाया थाना में चाकूबाजी और हत्या के प्रयास की गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में परवेज ने बताया कि वे अपनी कार (ग्रे रंग की शेवरले मोबेलो) से मोहबा बाजार ओवरब्रिज की तरफ शराब दुकान से लौट रहे थे, तभी शाम करीब 7:30 से 7:45 बजे के बीच गैरेज के सामने कुछ युवक आपस में लड़ाई करते नजर आए।

इसी दौरान एक काले रंग की कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे विवाद बढ़ गया। विरोध करने पर कार में बैठे युवकों ने गालियां दीं और कार से उतारकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

घटना के करीब 10 मिनट बाद परवेज को गैरेज से फोन आया कि कुछ युवक वापस लौटे हैं और उन्हीं के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। थोड़ी ही देर में परवेज के अनुसार, प्रेम सेन उर्फ लल्लू नाम के युवक ने 4-5 बार चाकू से हमला कर दिया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर मोहल्ले के लोग और परिजनों ने घायल परवेज को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। परवेज ने आरोप लगाया कि प्रेम सेन और उसके साथियों ने मिलकर उन पर जानलेवा हमला किया और भागने की फिराक में थे। इस पूरे मामले में पीड़ित ने पुलिस से तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Back to top button