छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:राइस मिल की छत से गिरकर कर्मचारी की मौत, मालिक और ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज…

बालोद। बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में स्थित रुद्रा राइस मिल में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां मिल की छत से गिरकर एक कर्मचारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा राइस मिल मालिक की लापरवाही के कारण हुआ है।

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिल के मालिक और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल, राइस मिल के मालिक द्वारा सुरक्षा संबंधित उपकरण, जैसे हेलमेट या किसी भी तरह के सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। वहीं राइस मिल ऑपरेटर द्वारा कर्मचारी योगेश्वर यादव को बिना हेलमेट और सीट बेल्ट दिए ही साफ-सफाई कराने के लिए मिल की छत पर चढ़ाकर काम करवाया जा रहा था, जिससे योगेश्वर यादव साफ-सफाई के दौरान छत से गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद घायल अवस्था में कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Back to top button