छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:शरारती युवक को रस्सी से बांधकर बारातियों ने की पिटाई…

जशपुर. शरारती युवक को बंधक बनाकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह मामला जशपुर जिले के नारायणपुर थाने के केराडीह गांव का है. जानकारी के मुताबिक, शरारती युवक ने बाराती बस का पीछाकर गाड़ी के कांच को फोड़ दिया.

इससे आक्रोशित बारातियों ने रस्सी से युवक को बांधा और महिला-पुरुषों ने जमकर उसकी पिटाई की. इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत नहीं की है.

Back to top button