छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:पोते ने कर दी दादी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोनसाय राम (22) ने अपनी 75 साल की दादी मोदी बाई की हत्या कर दी। घटना दोकड़ा चौकी क्षेत्र के ग्राम चोंगरीबहार में 7 मई की शाम हुई। पारिवारिक विवाद में आरोपी ने अपनी दादी को घर के चौखट पर धक्का दिया

इससे वह गिरकर लकड़ी के पीढ़े से टकराईं। गंभीर चोट के बाद इलाज न मिलने से अगली सुबह बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के अनुसार, मृतका के बेटे भगत राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर किसी वस्तु से वार की पुष्टि हुई। जांच में पता चला कि आरोपी ने छह माह पहले एक युवती को बिना विवाह के घर में पत्नी के रूप में रखा था। इसी बात को लेकर दादी से अक्सर विवाद होता था। 7 मई को भी इसी बात पर झगड़ा हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का पीढ़ा बरामद कर लिया है। आरोपी को बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Back to top button