सारंगढ़

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा 5 मई को भटगांव में करेंगे एसडीएम लिंक कोर्ट का लोकार्पण

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 4 मई 2025/सुशासन तिहार में मांग पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ का नगर पंचायत भटगांव में 5 मई को राजस्व एवं खेलकूद मंत्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में लिंक कोर्ट भटगांव सरसीवा का लोकार्पण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक कविता लहरे, जिला, नगर और जनपद पंचायत के अध्यक्ष क्रमशः संजय भूषण पांडेय, विक्रम कुर्रे और जयशंकर साहू अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Back to top button