छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:कंबल में मिली महिला की लाश, प्रेमी को था संदेह…पुलिस ने सुलझाई गुत्थी…

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कोयला खदान के पास मिली महिला की लाश मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी और मृतका पिछले काफी समय से लिविंग रिलेशनशिप में रह रहे थे जबकि आरोपी का भाई और मां मृतका की लाश को ठिकाने लगाने में सहयोगी बताई जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले सूरजपुर के भटगांव स्थित कोयला खदान के पोखरी में महिला की लाश मिली थी. यह पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ख़ोरमा गांव का है. दअरसल, संतोषी कश्यप की शादी 2022 में प्रतापपुर के केवरा गांव के निवासी राजेश चौधरी से हुई थी लेकिन कुछ समय बाद मृतका का अफेयर उसके पति के चचेरे भाई परमेंद्र चौधरी के साथ हो गया. मृतका और परमेंद्र पिछले काफी समय से ख़ोरमा गांव में किराए के मकान में रहते थे. इस बीच परमेंद्र संतोषी के चरित्र को लेकर संदेह करता था, जिसकी वजह से दोनों के बीच में अक्सर विवाद होता था.

विवाद के बाद दबाया गला

25 तारीख की रात इन्हीं बातों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसमें गुस्से में आकर आरोपी परमेंद्र चौधरी ने संतोषी की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने इस पूरे मामले की जानकारी अपनी मां कालेश्वरी चौधरी और भाई राजू चौधरी को दी. इसके बाद तीनों ने मिलकर मृतका के शव को कंबल में बांधा और वहां से लगभग 20 किलोमीटर दूर एसईसीएल के बंद पड़ी खदान के पोखरी में फेंक दिया.

आरोपी गिरफ्तार

लाश को ठिकाने लगाने के बाद आरोपी परमेंद्र चौधरी प्रतापपुर थाने में जाकर संतोषी की गुमसुदगी दर्ज कराई और उसने मृतका का हुलिया गलत बताया था. 28 फरवरी को पोखरी मैं मृतका का शव बरामद हुआ और उसकी पहचान संतोषी कश्यप के रूप में हुई. आरोपी परमेंद्र को लेकर पुलिस को शंका हुई क्योंकि उसने संतोषी की गुमसुदगी में गलत पहचान बताई थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और उसके बयान के आधार पर उसके भाई राजू और मां कालेश्वरी चौधरी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Back to top button