छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:धान के व्यापारी से दिनदहाड़े 20 लाख की लूट, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, इलाके में नाकेबंदी कर जांच में जुटी पुलिस…

छत्तीसगढ़ के धमतरी में दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. राजनांदगाव से धमतरी आ रहे व्यापारी पर बदमाशों ने हमला बोल दिया. कार में तोड़फोड़ के बाद बदमाश 20 लाख रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए.

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. पूरी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, धान व्यापारी राजनांदगांव से कलेक्शन के 20 लाख रुपए लेकर धमतरी लौट रहा था. धमतरी के पोटिया डीही गांव के पास जब व्यापारी पहुंचा तब अचानक बदमाशों ने कार पर हमला करना शुरू कर दिया. कार में तोड़फोड़ करने के बाद बदमाशों ने 20 लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए.

धान व्यापारी ने अर्जुनी थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि बदमाशों ने कार पर हमला किया और 20 लाख रुपए लेकर तीनों आरोपी दुर्ग रोड की तरफ भाग निकले. पुलिस की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके में नाकेबंदी कर जांच में जुट गई है.

Back to top button