सारंगढ़

झनकपुर में 23 मार्च को होगा जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी मेला….मेला में निःशुल्क पशु उपचार शिविर और कृषक संगोष्ठी भी होगा…

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 मार्च 2025/पशुधन विकास विभाग द्वारा नेशनल लाईवस्टाक मिशन अंतर्गत जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी एवं मेला का आयोजन रविवार 23 मार्च को बरमकेला
विकासखण्ड के ग्राम झनकपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पशु पक्षियों का अलग-अलग वर्ग, समूह में प्रतियोगिता होगा। प्रत्येक वर्ग, समूह के विजेता पशु पक्षी को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान दिया जाएगा। इसके साथ ही निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर में पशुओं का निःशुल्क उपचार एवं टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा कृषक संगोष्ठी के माध्यम से विभाग के विशेषज्ञों द्वारा उन्नत पशुपालन संबंधी जानकारी प्रदाय किया जाएगा। इसमें उन्नत पशुधन, उन्नत बकरा बकरी, देशी गाय, बैल, भैंस, और सूअर प्रजाति के पशुओं को शामिल किया जाएगा। उप संचालक पशुधन एम के पांडेय ने जिले के सभी पशुपालकों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने उन्नत पशु पक्षियों के साथ उपस्थित होवें एवं मेला, पशु चिकित्सा शिविर एवं कृषक संगोष्ठी का लाभ लेवें।

Back to top button