छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:भगवान दोबारा ऐसी जिंदगी ना मिले. इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम…

जिले में सेलून संचालक ने दुकान पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इससे पहले मृतक ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट भी किया. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान का शटर खोला और पंखे से लटके शव को बरामद किया.

पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला छुरा थाना क्षेत्र का है. यहां पैराडाइज सेलून के संचालक गोलू सेन ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा. गोलू ने दुकान में पंखे पर फांसी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पुलिस ने पैराडाइज सेलून पहुंचकर शव बरामद किया. जहां से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है. शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है.

इंस्टाग्राम पर सेड स्टोरी की थी पोस्ट

गोलू सेन (35 साल) ने सुसाइड करने से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट किया था. इस पोस्ट में लिखा था कि मेरी भगवान से एक ही प्रार्थना है, मरने के बाद दोबारा ऐसी जिंदगी मत देना. छुरा पुलिस जल्द ही आत्महत्या की वजह का पता लगाएगी.

Back to top button