छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:डायल 112 के ड्राइवर की पेड़ पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस..

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां डायल 112 में तैनात चालक का शव जंगल में पेड़ से झूलता हुआ मिला है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुटी हुई है.

यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेनड्रा खुर्द का है. मृतक की पहचान ललित नारायण सिंह उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जो अंबिकापुर शहर के तुरापानी इलाके का निवासी था. शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना कल दोपहर की बताई जा रही है। ललित नारायण सिंह गांधीनगर थाना क्षेत्र के डायल 112 वाहन में चालक के रूप में कार्यरत था. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Back to top button