छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:खाट पर सो रहे अधेड़ की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ठड़गाबहरा गांव में दशरथ लाल बंजारे (54) की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। खाट पर खून से लथपथ उसका शव मिला। थाना प्रभारी अशोक वैष्णव के मुताबिक मौके पर पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम जांच कर रही है।

पत्नी ने बताया कि, शनिवार रात खाना खाने के बाद वो दो नातियों के साथ दूसरे कमरे में सो गई थी।

दशरथ लाल अलग कमरे में अकेले सो रहे थे। रात में किसी आहट या चीख की आवाज नहीं सुनी। सुबह उठी तो पति को खून से लथपथ पाया। पुलिस ने घटनास्थल से एक टंगिया और हथौड़ा बरामद किया है। हालांकि, हत्या में इस्तेमाल वास्तविक हथियार की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगी। आसपास के दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस आपसी रंजिश सहित अन्य एंगल से जांच कर रही है। अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है।

Back to top button