बिलाईगढ़ में शिवकुमार डहरिया का दौरा, किसानों की पीड़ा सुन कांग्रेस के पक्ष में लामबंदी का आह्वान….

बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं ने जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया। प्रवास के दौरान उन्होंने धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई, सामाजिक आयोजनों में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की राजनीतिक एवं जनसमस्याओं पर चर्चा की।
डॉ. डहरिया अपने प्रवास के दौरान ग्राम नवापारा में मिथलेश लहरे के यहां आयोजित षष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद पंडरीपानी पहुंचकर पूर्व सरपंच इतवारी साहू के यहां कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात की। वहीं भटगांव में वरिष्ठ कांग्रेसी प्रवेश दुबे के यहां आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में साथियों के साथ शामिल होकर कथा श्रवण किया तथा धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।
इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्होंने क्षेत्र की स्थिति, किसानों की समस्याओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किसान हित में किए गए कार्यों को याद किया। साथ ही वर्तमान परिस्थितियों में किसानों को हो रही परेशानियों और उनकी बदहाल स्थिति से पूर्व मंत्री को अवगत कराया।
कार्यकर्ताओं और किसानों की बात सुनते हुए डॉ. डहरिया ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एकजुटता बनाए रखने और किसान हितैषी सरकार बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने और किसानों के हितों को प्राथमिकता देने वाली सरकार बनाने के लिए जुटने की अपील की।
पूर्व मंत्री के प्रवास के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह हुई मुलाकातों में संगठनात्मक चर्चा के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों और क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता को लेकर भी माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में विधायक कविता प्राण लहरे, जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेसी गोपाल पांडे, विक्रम साहू, संदीप अग्रवाल, घनश्याम मनहर, रामशंकर साहू, रामनारायण भट्ट, नल पटेल, वीरेंद्र साहू, बबलू खान, लंकेश्वर देवांगन, पीके घृतलहरे, रोहित देवांगन, मिथलेश लहरे, रामसाय बघेल, किशोर निराला, दिलहरण साहू, असारत खान, लता जाटवर, वीरेंद्र श्रीवास्तव, रतन बंजारे, जागेश्वर लहरे, इंदुभूषण परिवार, चंद्रशेखर हिरवानी, फिरित लाल खटकर, इतवारी साहू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, प्रबुद्ध नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।