सारंगढ़

पहली बार सारंगढ़ पहुंचेंगी राजयोगिनी वीणा दीदी, तीन दिवसीय गीता ज्ञानरहस्य शिविर का शुभारंभ…

 

सारंगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में पहली बार कर्नाटक के हुबली सेवा केंद्र से राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वीणा दीदी का आगमन होने जा रहा है। उनके सान्निध्य में “गीता का सार, खुशियों का आधार” विषय पर तीन दिवसीय गीता ज्ञानरहस्य अनुभूति शिविर का आयोजन किया जाएगा। 25 नवंबर को वीणा दीदी सारंगढ़ पहुंचेंगी, वहीं 26 नवंबर गुरुवार को सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक ब्रह्माकुमारीज़ फुलझरिया पारा, सारंगढ़ में शिविर का शुभारंभ होगा।

इसी दिन सुबह 9:30 बजे ब्रह्माकुमारीज़ फुलझरिया पारा से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा सम्राट चौक, नंदा चौक एवं भारत माता चौक होते हुए आदर्श पेट्रोल पंप के सामने स्थित पवन बंसल (पवन ट्रेडर्स) के प्रभु प्रिय भवन पहुंचेगी। यहां राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वीणा दीदी के करकमलों से प्रभु प्रिय भवन का उद्घाटन किया जाएगा।

कलश यात्रा दोपहर 1:30 बजे प्रभु प्रिय भवन, प्रतापगंज पहुंचेगी। इसके पश्चात शाम 4 बजे से 6 बजे तक प्रभु प्रिय भवन, प्रतापगंज में गीता ज्ञान का रहस्य विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में गीता के आध्यात्मिक संदेश, जीवन में सकारात्मकता, आंतरिक शांति एवं खुशियों के आधार पर सारगर्भित मार्गदर्शन दिया जाएगा।

आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर आध्यात्मिक ज्ञान एवं राजयोग अनुभूति का लाभ लेने की अपील की है।

Back to top button