बलौदाबाजार

समाज का गौरव बने डॉ. आदित्य वैष्णव.. छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के मंच पर मिला ‘समाज गौरव’ का सम्मान…

 

पलारी। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के प्रांतीय सम्मेलन, युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह में समाज की उभरती हुई प्रतिभा डॉ. आदित्य वैष्णव आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। मात्र 23 वर्ष की बेहद कम उम्र में कठिन परिश्रम और लगन से एमबीबीएस डॉक्टर बनने का गौरव हासिल करने पर समाज के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें मंच पर भव्य रूप से सम्मानित किया।
​
समारोह के मुख्य अतिथि और महासभा के राष्ट्रीय महासचिव लखनदास वैष्णव ने डॉ. आदित्य को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। डॉ. आदित्य की उपलब्धियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि “डॉ. आदित्य वैष्णव आज हमारे पूरे वैष्णव समाज की शान और गौरव हैं। मात्र 23 वर्ष की अल्पायु में चिकित्सा जैसे कठिन क्षेत्र में इतनी बड़ी सफलता हासिल करना असाधारण है। उनकी यह कामयाबी समाज की नई पीढ़ी में जोश भरेगी और युवाओं को बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।”

​युवाओं के लिए बने रोल मॉडल-

कार्यक्रम में मौजूद हजारों सामाजिक बंधुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ डॉ. आदित्य वैष्णव का उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने कहा कि आदित्य की यह उपलब्धि उनकी अटूट मेहनत, अनुशासन और परिवार के संस्कारों का परिणाम है, जिसने पूरे क्षेत्र और समाज का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है। मुख्य अतिथि ने यह भी घोषणा की कि डॉ. आदित्य की तरह ही भविष्य में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी होनहारों को मंच देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव लखनदास वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष पूरनदास वैष्णव, कार्यवाहक अध्यक्ष रामरंग वैष्णव, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. कोमल वैष्णव, राष्ट्रीय पत्रकार जगन्नाथ बैरागी , प्रदेश युवा अध्यक्ष विश्वनाथ वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष लखन दास वैष्णव, राजेंद्र वैष्णव लैलूंगा, लक्ष्मीनारायण वैष्णव, डॉक्टर ईश्वर दास वैष्णव प्रदेश प्रवक्ता तरुण वैष्णव, कामेश्वर वैष्णव, जागेश्वर वैष्णव, गौरीशंकर वैष्णव, अजय वैष्णव, ढालेंद्र वैष्णव, शशिकांत वैष्णव, परमेश्वर वैष्णव, राजेश वैष्णव, चंद्रकुमार वैष्णव, प्रकाश वैष्णव, संतोष वैष्णव, शेष वैष्णव, अनमोल वैष्णव, मोहनदास वैष्णव, श्रीमती शालिनी वैष्णव, पुष्पा वैष्णव, नंदा वैष्णव, मंजू वैष्णव, प्रदीप वैष्णव, दानेश्वर वैष्णव सहित हजारों की संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

Back to top button