सारंगढ़

सारंगढ़ में श्रमजीवी पत्रकार संघ का दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह 23 नवंबर को, जनप्रतिनिधियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति…

सारंगढ़। श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के तत्वाधान में आगामी 23 नवंबर, सोमवार को सारंगढ़ में दीपावली मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर पत्रकार साथियों में उत्साह है। समारोह में जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 2 बजे से श्री ओम होटल, लक्ष्मीबाई परिसर के बगल में, सारंगढ़ में किया जाएगा। दीपावली मिलन समारोह के माध्यम से पत्रकार साथियों के बीच आपसी सौहार्द, एकजुटता, आत्मीयता एवं संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देने के साथ सम्मान समारोह के जरिए विशिष्ट अतिथियों एवं संगठन से जुड़े लोगों की उपस्थिति में उत्सवी माहौल बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडेय, सारंगढ़ की पूर्व विधायक श्रीमती पदमा मनहर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी बंजारे, जनपद पंचायत सारंगढ़ अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज, अधिवक्ता संघ जिलाध्यक्ष विजय तिवारी, चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र केजरीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन, श्रमजीवी संघ प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी तथा संभाग सचिव यशवंत सिंह ठाकुर सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

संगठन की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कार्यक्रम की आयोजक जिलाध्यक्ष गोल्डी नायक एवं संरक्षक भरत अग्रवाल हैं। वहीं ब्लॉक अध्यक्षों में सारंगढ़ से गोपेश रंजन द्विवेदी, बरमकेला से अश्वनी साहू तथा बिलाईगढ़ से सहदेव सिदार शामिल हैं।

आयोजकों ने जिले के समस्त पत्रकार साथियों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दीपावली मिलन समारोह को आत्मीयता, भाईचारे एवं संगठनात्मक एकता का उत्सव बनाने की अपील की है। यह आयोजन पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, सम्मान और एकजुटता को मजबूत करने का अवसर बनेगा।

कार्यक्रम विवरण: 23 नवंबर, सोमवार | दोपहर 2 बजे | श्री ओम होटल, लक्ष्मीबाई परिसर के बगल में, सारंगढ़।

Back to top button