सारंगढ़

लापरवाही पड़ी भारी! आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य एलपी पटेल का तबादला, जनक राम पटेल को मिली कमान…

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सारंगढ़ के प्राचार्य एलपी पटेल का स्थानांतरण चंद्रपुर कर दिया है। कर्तव्य एवं दायित्वों के निर्वहन में आंशिक लापरवाही पाए जाने पर शासन ने उन्हें चेतावनी भी जारी की है।

मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से 20 नवंबर 2026 को जारी आदेश क्रमांक ESTR-1054/1173/26 के अनुसार यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। आदेश में प्राचार्य एलपी पटेल को उनके कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में आंशिक लापरवाही बरतने के लिए चेतावनी देते हुए उनका स्थानांतरण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में किया गया है।

वहीं, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सारंगढ़ की जिम्मेदारी अब जनक राम पटेल को सौंपी गई है। वे वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाल, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्राचार्य के पद पर पदस्थ थे। शासन के आदेशानुसार उन्हें सारंगढ़ के आत्मानंद विद्यालय का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है।

बताया गया है कि यह आदेश संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर के सहायक संचालक आदित्य चांडक द्वारा प्रेषित जांच प्रतिवेदन तथा कलेक्टर जिला सारंगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर जारी किया गया है। शासन के इस फैसले से शिक्षा विभाग में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

Back to top button