मांग से लेकर नाक तक सिंदूर क्यों लगाती हैं सुहागिन महिलाएं? जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता…

हिंदू धर्म में सिंदूर को सुहाग का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है। सोलह श्रृंगार में सिंदूर का विशेष महत्व है, इसके बिना सुहागिन महिलाओं का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। भारत के ज्यादातर हिस्सों में आम दिन हो या कोई तीज-त्यौहार महिलाएं अपनी मांग मांग में ही सिंदूर भरती हैं।
लेकिन छठ महापर्व, तीज या विवाह जैसे शुभ अवसरों पर बिहार और झारखंड की महिलाएं मांग से लेकर नाक की नोक तक लंबा पीला या नारंगी सिंदूर लगाती हैं। यह केवल एक परंपरा नहीं बल्कि गहरी आस्था और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सिंदूर की लंबाई को पति की आयु और वैवाहिक जीवन की खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है। सिंदूर को अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता सीता भगवान राम की लंबी आयु के लिए मांग में सिंदूर लगाती थीं।
नाक तक लंबा सिंदूर लगाने की धार्मिक मान्यताएं
छठ पूजा में जब व्रती महिलाएं नाक तक नारंगी रंग का सिंदूर लगाती हैं तब लोगों के मन में सवाल उठता है कि ऐसा क्यों किया जाता है। तो बता दें कि इसके पीछे धार्मिक मान्यता है कि सिंदूर सुहाग की सबसे बड़ी निशानी हैं और सुहागिन महिलाएं जितना लंबा सिंदूर लगाएंगी उनके पति की आयु उतनी ही लंबी होगी। माना जाता है कि मांग से लेकर नाक तक सिंदूर लगाने से पति की उम्र लंबी होती है और उन पर आने वाले संकट टल जाते हैं। पति की दीर्घायु के लिए ही व्रती और अन्य दूसरी महिलाएं छठ के पावन मौके पर नाक तक सिंदूर लगाती हैं।
हिंदू धर्म में मान्यता है कि सिंदूर जितना लंबा रहेगा पति की आयु भी उतनी ही लंबी होगी। यही वजह है कि तीज-त्योहार के मौके पर विवाहित स्त्रियों को भर मांग सिंदूर लगाने के लिए कहा जाता है। वहीं पर बिहार, झारखंड में पर्व और शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यों में नाक तक सिंदूर लगाने की परंपरा है।
सिंदूर लगाने से मिलता है अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
शिव पुराण में वर्णन मिलता है कि माता पार्वती ने वर्षों तक शिव जी को वर के रूप में प्राप्त करने के लिए तपस्या की थी। जब भगवान शिव ने मां पार्वती को अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार कर लिया तो मां पार्वती ने सुहाग के प्रतीक के रूप में सिंदूर मांग में लगाया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि जो स्त्री सिंदूर लगाएगी उसकी पति को सौभाग्य और लंबी आयु की प्राप्ति होगी।
सिंदूर लगाने से जुड़े इन नियमों का भी रखें ध्यान
नहाने के बाद सबसे पहले सिंदूर लगाना चाहिए।
सुहागिन महिलाओं को कभी भी खाली मांग नहीं रखना चाहिए।
जा-पाठ के दौरान इसे अनामिका उंगली से सिंदूर लगाना चाहिए।
इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि लंबा सिंदूर स्पष्ट दिखाई दे। सिंदूर को बालों से छिपाना नहीं चाहिए।