फिल्मी दुनिया

‘किंग’ के लिए फिर साथ आए Shah Rukh Khan और Siddharth Anand, ‘Pathaan’ के बाद फिर मचेगा बॉक्स ऑफिस पर धमाल?

शाहरुख खान डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद एक बार फिर फिल्म ‘किंग’ के लिए साथ आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि उनकी यह हिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए किस तरह से बिल्कुल तैयार है.

शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद जब साथ आते हैं, तब थिएटर्स में जो देखने मिलता है वो किसी जश्न से कम नहीं होता. पठान के साथ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बाद, सुपरस्टार और डायरेक्टर की जोड़ी एक बार फिर किंग के लिए साथ आई है. बता दें कि यह फिल्म क्रिसमस ईव यानी 24 दिसम्बर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.

‘पठान’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की जोड़ी से ‘किंग’ को लेकर बढ़ीं उम्मीदें

पठान ने साल 2023 में किस तरह की परफॉर्मेंस की उसपर नजर डाले बिना आप किंग के बारे में बात नहीं कर सकते. यह फिल्म शाहरुख खान की 5 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर की जाने वाली ग्रैंड एंट्री को चिन्हित करती है. इस फिल्म ने सिनेमाघरों को किसी फेस्टिव जोन में बदल दिया था और इस तरह से इसने दुनिया भर में ₹1,000 करोड़ की कमाई अपने नाम की. फिल्म में सिद्धार्थ आनंद ने शाहरुख को एक ऐसे अवतार में पेश किया, जिसने दुनिया भर में मौजूद दर्शकों को अपना दीवाना बनाया. इससे यह साबित होता है कि जब यह दोनों पावर हाउस साथ आते हैं, तब फैंस को थिएटर्स में गारंटीड यादगार एक्सपीरियंस मिलता है.

जिस तरह से यह जोड़ी स्टाइल को इमोशन के साथ बैलेंस करती है, वह इसकी सबसे बड़ी ताकत है. सिद्धार्थ आनंद को वॉर, पठान और फाइटर जैसे एंटरटेनर्स के लिए जाना जाता है. फिल्म मेकर जानते हैं कि किस तरह से ग्लोबल लेवल पर एक्शन को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाना है. दूसरी तरह, जब शाहरुख खान फिल्म में अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस, खास अंदाज और इमोशनल गहराई से भरी एक्टिंग के साथ जुड़ती है, तब दर्शकों को हर फ्रेम में कुछ खास और आखिर तक चीयर करने लायक देखने मिलता है.

‘पठान’ से बिल्कुल अलग होगी शाहरुख खान की ‘किंग’, सिद्धार्थ आनंद लेकर आ रहे हैं कुछ नया

जहां ‘पठान’ पूरी तरह से एक स्पाई स्टोरी थी, वहीं ‘किंग’ में शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की जोड़ी कुछ नया लेकर आने वाली है. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की शूटिंग कई विदेशी जगहों पर हुई है. फिल्म में शाहरुख खान एक नए लुक में नजर आएंगे और उनके साथ कई दमदार कलाकार भी दिखाई देंगे. पुराने फॉर्मूला को दोहराने के बजाय ‘किंग’ की यह जोड़ी कुछ ऐसा करने की तैयारी में है, जो उनके लिए एक नया मुकाम साबित हो सकता है.

क्रिसमस 2026 में ‘किंग’ की रिलीज तय होने के साथ ही शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद एक बार फिर अपने ही बनाए स्तर को और ऊंचा करने के लिए साथ आ रहे हैं.

Back to top button