मंगलवार की जगह बुधवार को होगा जनदर्शन, सारंगढ़ में 25 नवंबर को जनता से मिलेंगी कलेक्टर…

सारंगढ़। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में इस सप्ताह आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन के दिन में परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू द्वारा इस सप्ताह मंगलवार के स्थान पर बुधवार, 25 नवंबर को कलेक्टर जनदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिले के आम नागरिकों को अपनी समस्याएं, शिकायतें और मांगें सीधे कलेक्टर के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, समय-सीमा की बैठक समाप्त होने के पश्चात कलेक्टर आम नागरिकों से सीधे मुलाकात करेंगी। जनदर्शन में नागरिकों से विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए कलेक्टर संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं त्वरित निराकरण के निर्देश देंगी।
जनदर्शन प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है, जहां नागरिक अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। इस पहल के माध्यम से लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए सीधे जिला प्रशासन तक पहुंचने का अवसर मिलता है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि इस सप्ताह जनदर्शन मंगलवार के बजाय बुधवार को आयोजित होगा, इसलिए सभी आवेदक 25 नवंबर, बुधवार को परिवर्तित तिथि का ध्यान रखते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचें और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें।