क्रिकेट

पाकिस्तान से हारने के बाद भारत को डबल नुकसान, पॉइंट्स टेबल में छिना नंबर-1 का ताज; 3 टीमें सेमीफाइनल में…

 

भारत को एशिया कप राइजिंग स्टार 2026 के 8वें मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हार के साथ भारत को पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया से नंबर-1 का ताज छिन गई है।

नेपाल पर 300 से अधिक रनों से धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर थी। हालांकि अब पाकिस्तान अपना लगातार दूसरा मैच जीतकर ना सिर्फ पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बना है, साथ ही उन्होंने सेमीफाइनल का टिकट भी हासिल कर लिया है। जी हां, पाकिस्तान एशिया कप राइजिंग स्टार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपना बचा आखिरी मैच जीतना होगा।

एशिया कप राइजिंग स्टार 2026 ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल

पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज का अपना पहला मैच यूएई के खिलाफ 61 रनों से जीता था। अब भारत पर लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गया है। 2 मैचों में उनके 4 अंक हो गए हैं। हालांकि नेट रन रेट के मामले में अभी भी भारत उनसे आगे हैं। पाकिस्तान का नेट रन रेट 1.090 का है, जबकि भारत का 2.580 का। अगर भारत यूएई को अपने ग्रुप स्टेज के तीसरे मुकाबले में हराता है तो टीम इंडिया एक बार फिर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर सकती है। यह जीत भारत को सेमीफाइनल का भी टिकट दिलाएगा।

श्रीलंका ए और बांग्लादेश ए भी सेमीफाइनल में

ग्रुप-बी से श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों टीमों ने सेमीफाइनल का अपना-अपना टिकट कटा लिया है। श्रीलंका और बांग्लादेश ने अभी तक खेले दोनों मैच जीते हैं। वहीं उनके ग्रुप में हॉन्ग-कॉन्ग और अफगानिस्तान ए को हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश एक का सेमीफाइनल मैच ग्रुप-बी में पहले पायदान पर रहने वाली टीम से होगा, जबकि श्रीलंका का मैच ग्रुप-बी की दूसरी टीम से होगा।

कैसा रहा भारत बनाम पाकिस्तान मैच?

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने माज सदाकत (59), हसन नवाज (79) और फरहान यूसुफ (56) की फिफ्टी के दम पर 313 रन बोर्ड पर लगाए। पाकिस्तान की पूरी टीम 49.2 ओवर में सिमट गई थी। इस स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम भी पूरे 50 ओवर नहीं टिक पाई और 49.1 ओवर में 265 रनों पर ढेर हो गई। भारत की तरफ से तिलक वर्मा ने शतक जड़ा तो अभिषेक शर्मा ने 42 गेंदों पर 6 चौकों और इतने ही गगनचुंबी छक्कों की मदद से 70 रनों की धुआंधार पारी खेली।

Back to top button